- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम भी एक लोकपि्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। हालांकि कई बार लोगों को इंस्टाग्राम पर कई तकनीकी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है।
लोगों को ये ऐप बार-बार क्रैश होने, फीड लोड न होने, रील्स न चलने या मैसेज भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर इन समस्यों को खुद ही ठीक कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन चेक करना होगा। वहीं ये भी चेक कर लें कि इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन तो नहीं। ऐसा होने पर आपको सर्वर ठीक होने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं आपको इंस्टाग्राम ऐप को बंद करके फिर से खोल लें। ऐसा करने से भी इंस्टाग्राम सही प्रकार से चलने लगेगा। वहीं आप इंस्टाग्राम ऐप को भी अपडेट कर लें।
PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें