- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसके माध्मय से लोग एक दूसरे को फाइल्स, फोटो और वीडियो फेलते रहते हैं। इनके कारण फोन की गैलरी तेजी से फुल कर देती है।
डिफॉल्ट सेटिंग्स के कारण मीडिया फाइल्स अपने आप फोन की गैलरी में सेव होने लगती है। आप बस एक सेटिंग कर इस प्ररेशानी को दूर कर सकते हैं। कंपनी की ओर से ऐप में यूजर्स को मीडिया डाउनलोड और विजिबिलिटी पर पूरा कंट्रोल दी जाती है।
इस प्रकार व्हाट्सऐप में करें ऑटो-डाउनलोड बंद
सर्वप्रथम व्हाट्सऐप ओपन करना होगा।
अब आप ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप कर दें।
इसके बाद सेटिंग्स में स्टोरेज एंड डाटा विकल्प का चयन करना होगा।
अब मीडिया ऑटो-डाउनलोड सेक्शन में जाकर फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स के लिए अपनी पसंद के अनुसार वाई-फाई, मोबाइल डाटा या नेवरक का चयन कर लें।
इससे आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें