Travel Tips: हिमाचल प्रदेश की बरोग हिल स्टेशन है बहुत ही खूबसूरत, इस कारण टूर बनेगा यादगार

Hanuman | Tuesday, 20 Jan 2026 01:47:50 PM
Travel Tips: Barog hill station in Himachal Pradesh is very beautiful, making your trip a memorable one

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के शिमला को पहाड़ों की रानी बोला जाता है। हर किसी का जीवन में एक बार यहां पर घूमने का सपना होता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है।

आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपका भी वहां पर जाने का मन करेगा। आज हम आपको यहां के बरोग हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शिमला जाने वाले रास्ते पर ही स्थित बरोग अक्सर पर्यटकों की नजरों से बच जाता है। इसी कारण यहां पर पयर्टकों की भीड़ कम ही रहती है।

इनके लिए साबित होगा शानदार विकल्प
बरोग हिल स्टेशन उन लोगों के लिए शानदार है जो बहुत दूर नहीं जाना चाहते लेकिन शांति की तलाश में हैं। बरोग का रेलवे स्टेशन विश्व के सबसे खूबसूरत स्टेशनों में से एक माना जाता है। बरोग में मौसम साल भर सुहावना रहता है। इसी कारण यहां पर किसी भी समय जाया जा सकता है।

यहां की लंबी वॉक इस ट्रिप को और खास बना देगी
 यहां पर 'डगशाई' की पुरानी जेल और पाइन के जंगलों के बीच लंबी वॉक इस ट्रिप को और खास बना देंगे। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। आपका यहां पर बार-बार जाने का मन करेगा। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपके पार्टनर को भी भा जाएगी।

PC: footloosedev, merakiholidayhomes, tripoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.