Travel Tips: देश के सबसे कम प्रदूषित शहरों में शामिल है गंगटोक, इन पर्यटक स्थलों के कारण है प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Monday, 06 Nov 2023 12:06:12 PM
Travel Tips: Gangtok is among the least polluted cities of the country, it is famous because of these tourist places

इंटरनेट डेस्क। सिक्किम भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के सबसे बड़े शहर गंगटोक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये पर्यटन स्थल बहुत ही आकर्षक, प्राकृतिकऔर बादलों में लिपटी हुई ऐसी जगह है, जो जहां जाने वाले पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है।

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में आपको कंचनजंगा का शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। पूर्वी हिमालय पर्वत माला पर शिवालिक पहाडिय़ों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई स्थित ये शहर घुमावदार पहाड़ी और सडक़ों के कारण प्रसिद्ध है।

इस शहर में आपको त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट आदि का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर आप  व्हाइट वाटर राफ्टिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां जाने पर आपको हवा में एक अलग ही तरह की ताजगी महसूस होगी। इसकी गितनी देश के सबसे कम प्रदूषित शहरों में होती है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: holidayrider 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.