Travel Tips: मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर इस कारण है बहुत ही प्रसिद्ध, दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 11:33:11 AM
Travel Tips: Hidimba Devi Temple in Manali is very famous for this reason, plan to visit on Diwali

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका दीपावली की छुट्टियों में परिवार के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश में मनाली की यात्रा कर सकते हैं। आपको यहां पर हिडिम्बा देवी मंदिर का दीदार करने करने का मौका मिलेगा। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य के मनाली में स्थित ये गुफा मंदिर है, महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी को समर्पित है। 

मनाली के इस मदिर की गितनी सबसे लोकप्रिय मंदिरों में होती है। ये ढुंगरी मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। मनाली घूमने आने वाले पयर्टक इस मंदिर को देखने जरूर आते हैं। ये चार मंजिला मंदिर जंगल के बीच में स्थित है। हिल स्टेशन में स्थित होने के कारण यहां पर बर्फबारी होती है।

इसी कारण यहां सर्दी के मौसम में तो पयर्टकों की बहुत भीड़ रहती है। विशेष बात ये है कि इस मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि हिडिम्बा देवी मंदिर में हिडिम्बा देवी के पदचिह्नों को लोगों  द्वारा पूजा जाता है। आपको एक बार ये मंदिर जरूर ही देखना चाहिए। 

PC: holidayrider



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.