Chhath Puja 2023: छट महापर्व का हुआ शुभारंभ, जाने व्रत विधि और मुहूर्त

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 09:09:40 AM
Chhath Puja 2023: Chhath festival begins, know fasting method and auspicious time

इंटरनेट डेस्क। छठ पूजा का महापर्व आज से शुरू हो गया है। आज पूजा का पहला दिन नहाय खाय है। इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं, वे नहाय खाय से छठ पूजा की शुरूआत करते हैं। इस दिन सात्विक भोजन करते हैं ताकि तन और मन से शुद्ध हो। ऐसे में आज जानते है छठ पूजा के पहले दिन के शुभ मुहूर्त और नहाय खाय के नियम के बारे में।

नहाय खाय 2023 के शुभ मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन 17 नवंबर, शुक्रवार, सुबह 11.03 बजे होगा
आज का शुभ समय सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12. 27 तक
नहाय खाय के दिन सूर्याेदय सुबह 6.45 बजे
नहाय खाय के दिन सूर्यास्त शाम 5.27 बजे
रवि योग देर रात 1.17 बजे से कल सुबह 6.46 बजे तक
नहाय खाय में क्या होता है?
नहाय खाय वाले दिन व्रती सुबह में स्नान ध्यान से निवृत होते हैं। इस दिन व्रती को साफ कपड़े पहनने चाहिए। दैनिक पूजा पाठ करते हैं, फिर उनको भोजन के लिए लौकी की सब्जी, चने की दाल, सेंधा नमक, चावल और मूली दिया जाता है। व्रती को सिर्फ यही खाना होता है। रात के खाने में भी यही भोजन मिलता है। नहाय खाय के दिन भोजन करने से पहले गणेश जी और सूर्य देव को भोग लगाते हैं।

छठ पूजा कैलेंडर 2023
नहाय-खाय 17 नवंबर, दिन शुक्रवार
खरना 18 नवंबर, दिन शनिवार
छठ पूजा, संध्या अर्घ्य 19 नवंबर, दिन रविवार
उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण 20 नवंबर, दिन सोमवार
pc- aaj tak

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.