Travel Tips: आईआरसीटीसी ने थाईलैंड यात्रा के लिए पेश किया ये शानदार टूर पैकेज

Hanuman | Saturday, 20 Sep 2025 09:17:15 AM
Travel Tips: IRCTC offers these amazing tour packages for Thailand trip

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आगामी समय में थाईलैंड यात्रा करने का प्लान है तो आपके लिए  अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब थाईलैंड डिलाइट टूर पैकेज पेश किया है। आईआरसीटीसी की इस पैकेज के माध्मय से आपके पास थाईलैंड घूमने का मौका होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत यात्रा 1 अक्तूबर, 2025 को चेन्नई से शुरू होगी।

पैकेज में आपको 3 रातों और 4 दिनों तक थाइलैंड घूमने का मौका मिलेगा। ये यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं थाईलैंड में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से बस की व्यवस्था की जाएगी। टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

वहीं कई अन्य प्रकार की सुविधाएं भी आपको दी जाएगी। आईआरसीटीसी से किराए की पूरी जानकारी प्राप्त कर आपको आज ही इस यात्रा के लिए अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए। ये यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। आपको कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा।

PC: britannica, jagran,  indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.