- SHARE
-
इंटनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौजूद शिमला को पहाड़ों की रानी बोला जाता है। शिमला की प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करने के लिए यहां पर बड़ी संख्या में पयर्टक सर्दी के मौसम में पहुंचते हैं। बहुत से पयर्टक तो भीड़भाड़, ट्रैफिक जाम और शोर-शराबे को देखते हुए शिमला जाना पसंद नहीं करते हैं।
ऐसे लोगों के लिए आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के शांत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर जाने से भी टूर यादगार बन जाता है। इन्हें हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट हिल स्टेशन्स बोला जाता है। इसके लिए आज जिभी, बरोग, शोजा, कल्पा और नरकंडा हिल स्टेशन्स पर जा सकते हैं। इन पांचों हिल स्टेशन्स पर आपको ज्यादा शोर-शराबा नहीं मिलेगा।
प्रकृति के बीच एक लकड़ी के कॉटेज में रहकर नदी की कल-कल सुनने के लिए आपको जिभी जाना होगा। यहां से आपको जलोड़ी पास और सेरोलसर झील की ट्रेकिंग करने का मौका मिलेगा। बरोग भी एक खानदार पर्यटक स्थल है। यहां की खूबसूरती भी आपको बहुत ही पंसद आएगी।
PC: dunnperkmanor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें