Travel Tips: सावन के महीने में आप भी कर सकते है भगवान शिव के इन प्राचीन मंदिरों की यात्रा

Samachar Jagat | Friday, 14 Jul 2023 12:10:16 PM
Travel Tips: You can also visit these ancient temples of Lord Shiva in the month of Sawan

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा है और ये महीना धार्मिक रिवाजों के हिसाब से बहुत बड़ा होता है। इसका कारण यह है की इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है और लोग बड़े ही ध्यान और मन से शिव को पूजते है। ऐसे में आप भी इस महीने में भगवान शिव के इन बड़े मंदिराें में दर्शन के लिए जा सकते है। 

बैद्यनाथ मंदिर
आप इस बार की यात्रा सावन के महीने में झारखंड के देवघर में मौजूद बैद्यनाथ मंदिर की कर सकते है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इस मंदिर को शिव के प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है। ऐसे में आप सावन के इस महीने में यहां आ सकते है।  

भोजपुर मंदिर
इसके अलावा आप चाहे तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कुछ ही दूर भोजपुर मंदिर भी जा सकते है। यह मंदिर भी भगवान शिव के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है। प्राचीन काल में बने इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग को सबसे विशाल शिवलिंग का दर्जा मिला हुआ है। यहां के बारे में ऐसा कहा जाता है की यह मंदिर एक रात में बनकर तैयार हुआ था।

pc- stock.adobe.com,aaj tak,natureworldwide.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.