Travel Tips: जन्माष्टमी पर जा सकते है आप भी इन मंदिरों में दर्शन के लिए

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Sep 2023 03:27:28 PM
Travel Tips: You can also visit these temples on Janmashtami

इंटरनेट डेस्क। जन्माष्टमी का त्योहार आने को है और इसको लेकर देशभर में तैयारिया भी जोरो पर है। इस दौरान लोग भगवान कृष्ण के मंदिरों में जाते है और दर्शन करते है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है देश के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में जहां भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और देश दुनिया से लोग यहां आते है।  

बांके बिहारी मंदिर
आप इस बार जन्माष्टमी पर वृंदावन आ सकते है। यह मंदिर वृंदावन में रमण रेती पर स्थित है। बता दे की बांके बिहारी मंदिर भारत के बड़े मंदिरों में से एक है। जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल जन्माष्टमी के दिन यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ होती है। ऐसे में आप भी यहां आ सकते है।

श्री कृष्ण मंदिर
इसके अलावा आप चाहते तो कृष्ण मंदिर भी जा सकते है जो कर्नाटक के उडुपी में मौजूद है। यह मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। बताते है की यह मंदिर 13 वीं शताब्दी का है। इस मंदिर सबसे खास बात यह है कि यहां श्री कृष्ण की पूजा नौ छिद्र वाली खिड़की से की जाती है।

pc- hindirush.com, herzindagi.com,sugarspicenice.in



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.