Travel Tips: सितंबर-अक्टूबर में आप भी बनाले घूमने जाने का प्लॉन, आ जाएगा आनंद

Shivkishore | Tuesday, 16 Sep 2025 03:09:26 PM
Travel Tips: You should also plan to travel in September-October, you will enjoy it

इंटरनेट डेस्क। सितंबर का महीना चल रहा और इसके बाद अक्टूबर में छुट्टियां भी आने वाली है। ऐसे में त्योहारी सीजन भी शुरू होने वाला है। अगर आपका भी सितंबर-अक्टूबर महीने में कही घूमने जाने का प्लॉन बन रहा हैं तो अच्छी बात है। वैसे आज हम भी आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप  जा सकते है।

चकराता, उत्तराखंड
उत्तराखंड का चकराता  एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 2000 मीटर है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और शांत वातावरण लोगों को खूब पसंद आता है। आधे सितंबर से लेकर अक्टूबर के महीने में आप यहां आ सकते है।

गंगटोक, सिक्किम
आपको इस बार सितंबर-अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए गंगटोक जाना चाहिए। आप यहां नेचर की खूबसूरती के बहुत करीब होंगे। नॉर्थ ईस्ट के इस हिल स्टेशन में आप बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, हरे-हरे घास के मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं। आप यहां पर दुनियां के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा भी जा सकते हैं।

pc- india today



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.