Travel tips: चांदनी रात में नमक के रेगिस्तान की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप, आज ही बना लें कच्छ का टूर

Hanuman | Friday, 23 Jan 2026 02:36:12 PM
Travel tips: You will be amazed by the beauty of the salt desert under the moonlight

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका जल्द ही कहीं पर घूमने का प्लान है तो आज गुजरात के कच्छ जिले का भ्रमण कर सकते हैं। यहां पर आपको मीलों तक फैले नमक के रेगिस्तान का दीदार करने मौका मिलेगा, जो अपनी सफेदी और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चांदनी रात में नमक के इस रेगिस्तान की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

हर साल दिसंबर से मार्च के समय में यहां पर रण उत्सव का आयोजन होता है, जिसे दुनियाभर से देखने पर्यटक आते हैं। भारत-पाक सीमा से सटे धोरडो गांव में आयोजित इस उत्सव पर्यटकों को कच्छी कलाकारों के हस्तशिल्प, नृत्य प्रस्तुतियां और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

पर्यटकों को ठहरने के लिए गुजरात टूरिज्म बोर्ड की ओर से डोरडो गांव में अस्थायी रूप से टेंट सिटी बनाई जाती है।  आप अपने बजट के हिसाब से बेसिक, डीलक्स और प्रीमियम टेंट चुनकर वहां पर रह सकते हैं। यहां पर आपको लोकनृत्य, संगीत और लजीज खाने का भरपूर आनंद लेने का मौका मिलेगा।

PC:  tripoto, rannutsav
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.