- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती रद्द कर दी है। उच्च न्यायालय की ओर से एसआई भर्ती रद्द किए जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस संबंध में पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम भजनलाल ने टोंक जिले के टोडारायसिंह में संबोधन के दौरान एसआई भर्ती रद्द होने को लेकर कहा कि युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया है और अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में बताया कि एसआई परीक्षा पर न्यायालय का फैसला आने के बाद सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। बड़े मगरमच्छ कब पकड़े जाएंगे? इस संबंध में उन्होंने कहा कि मामला पूर्व सीएम के पीसीओ तक पहुंच गया है और आगे बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे।
इस दौरान सीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा है। भजनलाल ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक बीस से अधिक योजनाएं लागू की हैं, जबकि कांग्रेस पांच साल में भी ऐसा नहीं कर पाई। डेढ़ साल में ही उनकी सरकार ने वह काम कर दिखाया है जो कांग्रेस ने नहीं किया।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें