Bihar Assembly Elections: अगर एनडीए को मिला बहुमत तो कौन बनेगा सीएम? राजनाथ ने बता दिया इस नेता का नाम

Hanuman | Saturday, 08 Nov 2025 12:47:52 PM
Bihar Assembly Elections: If the NDA wins a majority, who will become CM? Rajnath Singh has revealed this leader's name

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हो चुका है।  अब बची हुई सीटों के लिए मतदान 11 नवम्बर को होगा। 14 नवम्बर को ये तय हो जाएगा कि प्रदेश में किस गठबंधन की सरकार बनेगी। लोगों के मन में सवाल उठा रहा है कि अगर एनडीए को बहुमत मिला तो मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अब इस संबंध में कंफ्यूजन दूर कर दी है।

राजनाथ ने बोल दिया कि चुनाव के बाद नीतीश की बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भी दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए बिहार की 243 में से 160 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने के बाद से विपक्ष की ओर से एनडीए के सीएम उम्मीदवार का औपचारिक ऐलान करने की मांग के बाद राजनाथ सिंह ने एक साक्षात्कार में ये बात कही है। राजनाथ ने सीएम फेस के सवाल पर जवाब देते हुए बोल दिया कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। स्वाभाविक है कि चुनाव के बाद ही वही मुख्यमंत्री होंगे।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.