BJP के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर...

Hanuman | Saturday, 05 Jul 2025 02:12:29 PM
BJP state president Madan Rathore made a big statement about Gehlot, said- on constitutional institutions like Election Commission...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने अब पत्रकारों के सामने संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर बड़ी बात कही है। भाजपा नेता ने कहा कि अशोक गहलोत तीन बार लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी ओर से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना गलत है।

इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बोल दिया कि कांग्रेस जीतने पर ताल ठोकती है और हारने पर दूसरों पर ठीकरा फोड़ती है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी है और कांग्रेस को विपक्ष में रहने की शुभकामनाएं दीं। 

भाजपा नेता ने पत्रकारों के सामने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बजरी माफिया को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है। मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार में बजरी के ठेके नहीं दिए गए, जिससे अवैध खनन को बढ़ावा मिला।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.