Death anniversary: राजीव गांधी को लेकर अशोक गहलोत ने बोल दी है ये बड़ी बात, कहा-उनका जीवन... 

Hanuman | Wednesday, 21 May 2025 07:59:51 AM
Death anniversary: ​​Ashok Gehlot has said this big thing about Rajiv Gandhi, said- his life...

इंटरनेट डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। पुण्यतिथि पर कांग्रेस के दिग्गज राजनेताओं ने राजीव गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पूर्व पीएम को याद दिया है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अपनी दूरदर्शी सोच से भारत को नई दिशा देने वाले, युगदृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। देश में सूचना एवं संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी तथा युवा सशक्तिकरण, पंचायतीराज को सुदृढ़ करने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत की प्रगति में उनका असाधारण योगदान सदैव याद किया जाएगा।

राजीव गांधी का योगदान भारतवर्ष सदैव स्मरण रखेगा: जूली
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी  के शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। आपकी दूरदर्शिता, तकनीकी क्रांति, और युवाओं को सशक्त बनाने वाले निर्णय आज भी देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। आपका योगदान भारतवर्ष सदैव स्मरण रखेगा।

कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान रहा है: पायलट
इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर ‘लोक स्वराज मंच’ द्वारा आयोजित सचित्र प्रदर्शनी —‘स्वतंत्र भारत की झलक’ का उद्घाटन किया था। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान रहा है, इतिहास उसका साक्षी है। देश में आधुनिकरण से लेकर नीति-निर्माण तक पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह प्रदर्शनी उसी गौरवपूर्ण यात्रा की एक झलक है।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.