11 वर्षों में बीजेपी-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर कर उनकी स्वायत्तता पर कड़ा प्रहार किया: Kharge

Hanuman | Monday, 09 Jun 2025 01:25:35 PM
In 11 years, BJP-RSS weakened every constitutional institution and attacked their autonomy: Kharge

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की  नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खडग़े ने तंज कसा है। उन्होंने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

मल्लिाकार्जुन खडग़े ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को गहरा आघात पहुंचाया है। बीजेपी-आरएसएस ने हर संवैधानिक संस्था को कमजोर कर उनकी स्वायत्तता पर कड़ा प्रहार किया। चाहे वो जनमत चुराकर पिछले दरवाजे से सरकारें गिराना हो या एक-दलीय तानाशाही शासन जबरन लागू करना हो। इस दौरान, राज्यों के हकों की अनदेखी हुई है और संघीय ढांचे कमजोर हुए।

समाज में नफरत, धमकी और डर का वातावरण फैलाने की कोशिश लगातार जारी है। दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक व कमजोर वर्गों का शोषण लगातार बढ़ा है। इनके आरक्षण व बराबरी के अधिकार से वंचित रखने की साजिश जारी है। मणिपुर की ना थमने वाली हिंसा भाजपा की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है।

आर्थिक असमानता 100 सालों में सबसे अधिक कर दी
बीजेपी-आरएसएस ने देश के जीडीपी विकास दर को 5-6 प्रतिशत की आदत डाल दी, जो यूपीएके दौरान 8 प्रतिशत औसतन हुआ करता था। सालाना 2 करोड़ नौकरियों का वादा के बजाय युवाओं से करोड़ों नौकरियां छीनी। महंगाई से जनता की बचत 50 सालों में सबसे कम और आर्थिक असमानता 100 सालों में सबसे अधिक कर दी। नोटबंदी, गलत जीएसटी, अनियोजित लॉक-डाउन और  असंगठित क्षेत्र पर हथौड़ा चलाकर करोड़ों का भविष्य बर्बाद किया। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, नमामि गंगे, 100 स्मार्ट सिटी सब फेल हुए। रेलवे का बंटाधार किया। केवल कांग्रेस-यूपीए के बनाए गए इंफ्रा के फीते काटे। पिछले 11 वर्ष, मोदी सरकार ने संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही रगडऩे में गंवाए हैं। 

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.