जानें कौन हैं D. Purandeswari? बन सकती हैं लोकसभा अध्यक्ष 

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jun 2024 09:07:02 AM
Know who is D. Purandeswari? She can become the Speaker of Lok Sabha

इंटरनेट डेस्क। देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार का गठन हो चुका है। इस बार एनडीए सरकार में मोदी सहित 72 सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। अब मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण सहित कई बड़े नेताओं को पुराने मंत्रालय ही मिले हैं। हालांकि अभी तक तय नहीं हुआ है कि एनडीए की ओर से लोकसभा अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा। 

आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की है जिम्मेदारी
इस पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। उन्हीं में से एक आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और 3 बार से लोकसभा सांसद डी. पूरनदेश्वरी का नाम भी शामिल है। डी. पूरनदेश्वरी को एनडीए की ओर से इस बार लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। मंत्रिमंडल के गठन के बाद लोकसभा अध्यक्ष का नाम एनडीए सरकार को तय करना है। 

पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार हैं डी. पूरनदेश्वरी
खबरों के अनुसार, आंध्र प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डी. पूरनदेश्वरी तेलुगू देशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार भी हैं। मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के समय इस बात की चर्चा थी कि तेलुगू देशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है। ऐसे में डी. पूरनदेश्वरी के नाम पर बीजेपी और टीडीपी के बीच सहमति बन सकी है। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस बार अपने दम पर बहुमत भी हासिल नहीं कर सकी है। इसी कारण वह इस बार सहयोगी दलों पर निर्भर है।

PC: bjp.org
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.