Lok Sabha Elections: राहुल गांधी ने पहले चरण के मतदान को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 19 Apr 2024 09:54:30 AM
Lok Sabha Elections: Rahul Gandhi said this big thing regarding the first phase of voting

इंटरनेट डेस्क। देश में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज हो रहे मतदान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है। राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि आज पहले चरण का मतदान है।

याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढिय़ों का भविष्य तय करने जा रहा है। इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए जख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए। नफरत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’।

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आज इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आपका मतदान बचाएगा संविधान। इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के जीत की कामना करता हूं। आप सभी से अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण में आज सबसे पहले वोट देकर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

PC: livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.