- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयंती पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री लाल बहादुर को नमन किया है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन।
महात्मा गांधी युगपुरुष थे, उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के बल पर तानाशाही को खत्म किया जा सकता है। गांधी दर्शन द्वारा ही दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। आज उनकी जयंती पर उनके दिए सिद्धांतों को हमें याद करना चाहिए तथा अपने जीवन में उनका पालन करने का प्रयास करना चाहिए।
वहीं अशोक गहलोत ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि सादगी, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्व.शास्त्री जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है, उन्होंने भारत को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया तथा ' जय जवान - जय किसान ' नारे से जन- जन में आत्मविश्वास भर दिया।
PC: hwnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें