दिल्ली में अप्रेल महीने में एमसीडी के चुनाव होने है। इन चुनावों में भाजपा यूपी के बाद अपने स्टार प्रचारकों से सभाएं कराएंगी। यूपी के स्टार प्रचारक और सीएम योगी आदित्यनाथ भी इन चुनावों में प्रचार करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
दिल्ली में बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ के साथ 12 केंद्रीय मंत्री और नौ मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।
वहीं फिल्मी स्टारों की कमान हेमा मालिनी संभालेंगी। इस मामले में उनकी मदद हाल ही में बीजेपी में शामिल किए गए भोजपुरी अभिनेता गायक रवि किशन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी इस दौरान सभी के साथ प्रचार में जुटे रहेंगे।
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। निगम चुनाव प्रचार के लिए पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पार्टी के स्टार प्रचारकों को उतारा जा रहा है।
ये हैं स्टार प्रचारक
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, एम वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, डा. हर्ष वर्धन, विजय गोयल, डा. जितेन्द्र सिंह, संजीव बालियान, स्मृति इरानी, कलराज मिश्र, राधामोहन सिंह, गिरीराज सिहं, रविशंकर प्रसाद।
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, शिवराज सिंह मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री राजस्थान, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाण, डा. रमण सिंह मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री उत्तराखंड, रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड, सरवानंद सोनेवाल मुख्यमंत्री आसाम, देवेन्द्र फड़णवीस मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।