- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पुनर्गठन तथा ऋण अवधि को 31 मार्च 2030 तक बढ़ाने के निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया है। केन्द्र सरकार के निर्णय को लेकर सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है।
भजनलाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पुनर्गठन तथा ऋण अवधि को 31 मार्च 2030 तक बढ़ाने का निर्णय ऐतिहासिक है। ₹7,332 करोड़ के कुल परिव्यय वाली इस पुनर्गठित योजना से 50 लाख नए लाभार्थियों सहित 1.15 करोड़ से अधिक रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह निर्णय स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और लघु व्यापारियों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अभिनंदनीय निर्णय हेतु प्रधानमंत्री का आभार एवं धन्यवाद।
खुदरा और थोक लेनदेन करने पर 1600 रुपए तक कैशबैक प्रोत्साहन का लाभ लें सकेंगे
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना को पुनर्गठित कर 31 मार्च 2030 तक बढ़ाने को स्वीकृति दी है। योजना के तहत ऋण के तौर पर पहली और दूसरी किस्त के रूप में पहले से अधिक धनराशि मिल सकेगी। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर खुदरा और थोक लेनदेन करने पर 1600 रुपए तक कैशबैक प्रोत्साहन का लाभ लें सकेंगे। वहीं योजना के तहत कई लाभ भी लाभार्थियों को मिलेंगे। रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के लिए ये सरकार की ओर से किसी तोहफे से कम नहीं है।
PC: jagran, moneycontrol, dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें