- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में 17 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वघोषित संत स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। चैतन्यनंद सरस्वती अभी फरार हैं। चैतन्यनंद सरस्वती को लेकर अब एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब खुलासा हुआ कि एफआईआर दर्ज होने के बाद चैतन्यनंद सरस्वती ने दो अलग-अलग नामों से बैंक खाते संचालित कर 50-55 लाख रुपए निकाल लिए। खाता खोलते समय चैतन्यनंद सरस्वती ने फर्जी दस्तावेज जमा किए थे।
खबरों के अनुसार, पुलिस की ओर से चैतन्यानंद के 18 बैंक खातों और 28 सावधि जमाओं में जमा 8 करोड़ रुपए जब्त किए जा चुके हैं। सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी ब्लॉक कर दिए हैं।
पुलिस ने चैतन्यानंद के कार्यालय और आवास की तलाशी ली। इस दौरान दो पासपोर्ट और पैन कार्ड पुलिस को मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक पासपोर्ट पार्थसारथी और दूसरा चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से बनवाया था।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें