राहुल मामले का संबंध अडाणी प्रकरण से नहीं : Ravi Shankar Prasad

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2023 05:30:27 PM
Rahul case not related to Adani episode: Ravi Shankar Prasad

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को इस दावे को खारिज कर दिया कि क ांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सजा और बाद में अयोग्य ठहराए जाने का संबंध अडाणी समूह के मुद्दे को उठाने से जुड़ा है।

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने 2019 में अपमानजनक टिप्पणी की थी। दिल्ली में गांधी के संवाददाता सम्मेलन के ठीक बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रसाद ने यह भी आरोप लगाया कि क ांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुनाने के लिये गुजरात की एक अदालत द्बारा गांधी की दोषसिद्धि के खिलाफ फैसले पर तत्काल रोक लगवाने के लिए अपने वकीलों को काम में नहीं लगाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि गांधी ने मोदी उपनाम के बारे में अपने बयानों में ''आलोचनात्मक नहीं अपमानजनक’’ टिप्पणी की, जिसके कारण मानहानि का मुकदमा हुआ। प्रसाद ने दावा किया कि क ांग्रेस नेता ने ''ओबीसी का अपमान किया है, यह ऐसा मुद्दा है, जिसे पूरे देश में भाजपा द्बारा जोर-शोर से उठाया जाएगा।’’



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.