Rahul Gandhi ने फिर से चुनाव आयोग पर कसा तंज, कहा-गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम...

Hanuman | Wednesday, 27 Aug 2025 02:11:06 PM
Rahul Gandhi again took a dig at the Election Commission

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाने के  बाद फिर से चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से एफिडेविट मांगा था। अब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में अनाम पार्टियों ने हजारों करोड़ों को चंदे को लेकर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। 

राहुल गांधी ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि गुजरात में कुछ ऐसी अनाम पार्टियां हैं जिनका नाम किसी ने नहीं सुना- लेकिन 4300 करोड़ का चंदा मिला! इन पार्टियों ने बहुत ही कम मौकों पर चुनाव लड़ा है या उनपर खर्च किया है।

ये हजारों करोड़ आए कहां से? चला कौन रहा है इन्हें? और पैसा गया कहां? क्या चुनाव आयोग जांच करेगा - या फिर यहां भी पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छिपाया जा सके?

PC: thehindu 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.