- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत ने सभी को चौंका दिया है। इस चुनाव में एनडीए ने महागठबंधन का सूपड़ा कर दिया है। चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की है।
वहीं महागठबंधन को केवल 35 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। भाजपा 89 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी। एनडीए की जीत पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस चुनाव पर भी सवाल खड़े किए हैं।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है।
हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें