Rahul Gandhi ने अब बर्लिन में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भाजपा ने देश की संस्थाओं पर…

Hanuman | Tuesday, 23 Dec 2025 12:45:03 PM
Rahul Gandhi has now given this big statement in Berlin

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। 18 अक्टूबर को राहुल गांधी ने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया था।

कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राज्यों की समानता, भाषाओं की समानता और धर्मों की समानता के विचार को खत्म करने की बात कर रही है। भाजपा ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस दौरान ने भी बोल दिया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं।

सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों केवल विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर रही हैं, भाजपा नेताओं पर कोई दर्ज नहीं किया जाता।

PC: tribuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.