Rajasthan: प्रत्याशियों की पहली सूची इसी सप्ताह जारी करेगी AAP! 25 सीटों पर हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Sep 2023 11:57:44 AM
Rajasthan: AAP will release the first list of candidates this week! Candidates can be announced for 25 seats

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही समय बचा है और राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी में लगी है। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। लेकिन इन दोनों से पहले आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। खबरों की माने तो इसी सप्ताह में आप की पहली सूची आ सकती है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो आम आदमी पार्टी पहली सूची में 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है और इसी सप्ताह रविवार तक यह सूची सामने आ सकती है। खबरों की माने तो पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने पैनल तैयार कर केंद्रीय कार्यकारिणी को भिजवा दिया है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा के बाद यही सूची जारी होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहली सूची में जयपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, उदयपुर, अजमेर संभाग की सीटों की आ सकती है। बता दें की पिछले विधानसभा चुनावों में भी आप ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी। 

PC- ndtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.