- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसके बारे में पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बात दोपहर जयपुर सिविल लाइंंस में बने आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की है। यहां पर दोनों ने गर्मजोशी से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी अशोक गहलोत ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
अशोक गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से बताया कि एआईसीसी महासचिव सचिन पालयट ने आवास पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मैं और राजेश पायलट 1980 में पहली बार एक साथ ही लोकसभा पहुंचे एवं लगभग 18 साल तक साथ में सांसद रहे। उनके आकस्मिक निधन का दुख हमें आज भी बना हुआ है। उनके जाने से पार्टी को भी गहरा आघात लगा।
आपको बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट को एक-दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी कर चुके हैं। अब दोनों नेताओं की मुलाकात ने सभी को चौंका दिया है। इससे अब कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें