Rajasthan: भजनलाल सरकार प्रदेश में कर रही है ऐसा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कही ये बात

Hanuman | Tuesday, 03 Jun 2025 07:36:09 AM
Rajasthan: Bhajanlal government is doing this in the state, Deputy Chief Minister Premchand Bairwa said this

जयपुर। तकनीकी शिक्षा व्यक्ति नहीं बल्कि समूचे समाज और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। इसके मध्यनजर प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में अत्यधिक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आईआईटी की तर्ज पर आरआईटी स्थापित किए जा रहे हैं।  ये बात सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दक्षता के लिए डिग्री हासिल करें। डिग्री हासिल कर नवाचार करें और अधिक से अधिक युवाओं को इन नवाचारों का भागीदार बनाएं।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में युवाओं को रोजगार देने वाले बनने का आह्वान किया और कहा कि प्रदेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैसे भविष्य केंद्रित पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी की गई है। उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों पर समाज को अपार उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से निकले विद्यार्थी इन पर खरे उतरें। आज का युग तकनीक का युग है। यहां अभूतपूर्व अवसर और चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से निपटकर सशक्त भारत बनाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।  वहीं इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तकनीकी शिक्षा को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का सतत विकास हुआ है। आज राजस्थान देश भर में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

इंजीनियर डिग्री हासिल कर समाज और देश के प्रति अपना दायित्व निभाएं: देवनानी   
वासुदेव देवनानी ने कहा किदीक्षांत कार्यक्रम सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का कार्यक्रम नहीं है, यह हमें हमारे दायित्वों का बोध करवाने वाला कार्यक्रम है। इंजीनियर डिग्री हासिल कर लाखों रुपए के पैकेज को अपना ध्येय नहीं बनाएं बल्कि समाज और देश के प्रति अपना दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि एक अभियंता देश के बड़े गरीब तबके का जीवन स्तर कैसे ऊपर उठा सकता है? इसके लिए अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.