Rajasthan: जैसलमेर बस हादसे के बाद सीएम भजनलाल ने उठा लिया है बड़ा कदम, पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Hanuman | Thursday, 16 Oct 2025 02:28:50 PM
Rajasthan: CM Bhajan Lal has taken a big step after the Jaisalmer bus accident, victims will get financial assistance

जयपुर। जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए भीषण बस हादसे के पीड़ितों के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार ने आज बड़ा ऐलान किया है। सीएम भजनलाल ने इस सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के आश्रितों और घायलों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। सीएम भजनलाल ने जान गंवाने वालों के आश्रितों और घायलों 10 लाख से 25 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद को मंजूरी दी है।

इससे पहले पीएम मोदी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों को मुआवज का ऐलान कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज इस सहायता को स्वीकृति दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने ये सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में ढील देते हुए दी है, जिससे आश्रितों और घायलों को जल्द से जल्द मदद मिल सकेगी। इससे पहले पीएम मोदी ने इस हादसे के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.