Rajasthan Elections 2023: प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर घेरेगी भाजपा को, 20 अक्टूबर को आ रही राजस्थान दौरे पर

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Oct 2023 09:38:23 AM
Rajasthan Elections 2023: Priyanka Gandhi will corner BJP on this issue, on her Rajasthan tour on October 20

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार ने अब जोर पकड़ लिया है। स्थानीय नेताओं के अलावा अब दिल्ली से भी प्रचारक पहुंचने लगे है। जहां भाजपा मोदी से 11 दिनों में ही 3 सभा करवा चुकी है वहीं कांग्रेस भी अपने दिल्ली के नेताओं से सभा करवा कर रही है। दो दिन पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की राजस्थान के बारां में सभा हो चुकी है और अब 2 दिन के बाद प्रियंका गांधी राजस्थान आ रही है।

जी हां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान का दौरा करने वाली हैं। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ईआरसीपी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान आएंगी। वह 20 अक्टूबर को दौसा जिले की सिकराय विधानसभा में जनसभा करेंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस केन्द्र सरकार से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की लगातार मांग कर रही है। साथ ही इस मुद्दे को लेकर भाजपा को लगातार घेरने की कोशिश भी कर रही है। 

pc- ndtv.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.