Rajasthan: जन्मदिन के मौके पर वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Hanuman | Saturday, 08 Mar 2025 01:21:37 PM
Rajasthan: On the occasion of her birthday, Vasundhara Raje made a big statement about PM Modi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज 71 साल की हो गई हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 8 मार्च, 1953 को बम्बई (मौजूदा नाम मुंबई) में हुआ था। जन्मदिन के एक दिन पहले पूर्व सीएम राजे ने जैसलमेर  के तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। 

इसके बाद दो बार राजस्थान की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ता रहेगा। 

इस दौरान तनोट माता मंदिर में दर्शन करने को उन्होंने लेकर कहा कि सभी ने मुझसे पूछा कि इतनी दूर क्यों आई हैं? इस संबंध में राजे ने कहा कि तब मैंने उन्हें बताया कि मैं इस बार ऐसी जगह पर जाना चाहती थी, जहां लोग देश के लिए अपनी जान हथेली पर रखकर ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि हम चेन की नींद ले सकें। 

हम सभी के ऊपर अपना आर्शीवाद बनाए रखती हैं तनोट माता
भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने तनोट माता मंदिर की महिमा के बारे में हम सभी ने सुना है। ये वो देवी हैं जो हम सभी के ऊपर अपना आर्शीवाद बनाए रखती हैं। राजस्थान भाजपा की वरिष्ठ नेता राजे ने कहा कि तनोट माता का मंदिर चमत्कारी है।  यहां आकर जो भी दर्शन करता है, उसकी जिंदगी पलट जाती है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम राजे को प्रदेश के लगभग सभी राजनेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। 

PC:  x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.