Rajasthan: अमित शाह से पहले प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

Samachar Jagat | Monday, 15 Apr 2024 02:44:51 PM
Rajasthan: Priyanka Gandhi did a road show before Amit Shah, people were present in large numbers

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में जालोर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद उन्होंने आज अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अलवर शहर में रोड शो किया।

 कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में किए गए इस रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी एक खुली छत वाले वाहन में सवारी करती हुई नजर आई। इस रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव, भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। इस दौरान सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने प्रियंका गांधी का अभिवादन किया।

इस रोड शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी उम्मीदवार ललित यादव के समर्थन में नारे लगाए। अलवर लोकसभा सीट के लिए ललित यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से है। आज जयपुर में अमित शाह भी रोड शो करेंगे। 

PC: twitter.



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.