Rajasthan: Tika Ram Jully ने भाजपा पर साधा निशाना, एससी/एसटी एक्ट को लेकर बोल दी है ये बात

Hanuman | Thursday, 29 May 2025 08:28:20 AM
Rajasthan: Tika Ram Jully targeted BJP, said this about SC/ST Act

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से भारतीय संविधान को लेेकर भाजपा पर निशाना साधा है। मालपुरा टोंक में बुधवार को आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओं रैली में जूली ने भारतीय जनता पार्टी पर देश आरक्षण को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। 

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जय बापू, जय भीम, जय संविधान। भाजपा संविधान पर हमला कर रही है जिससे देश का लोकतंत्र संकट में है, आज संवैधानिक संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर हमला हो रहा है। संविधान को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। 

दलितों, आदिवासियों, ओबीसी और गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं
देश में आरक्षण को कमजोर करने की साजिश भाजपा द्वारा रची जा रही है, एससी/एसटी एक्ट को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। दलितों, आदिवासियों, ओबीसी और गरीबों के अधिकार छीने जा रहे हैं। 

डॉ. बाबा साहेब और गांधीजी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें आज ही संकल्प लेना होगा
टीकाराम जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि संविधान बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ यह केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढिय़ों की और हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। डॉ. बाबा साहेब और गांधीजी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें आज ही संकल्प लेना होगा। जिन्होंने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार दिया। संविधान को बचाने के लिए हम सभी को जागरूक होकर अपने हक़ और अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। 

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.