राजस्थान में डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो गई है: Ashok Gehlot

Hanuman | Wednesday, 27 Aug 2025 08:14:46 AM
The double engine government in Rajasthan has completely failed: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रदेश में यूरिया एवं डीएपी की कमी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। पूरे प्रदेश के किसान यूरिया एवं डीएपी की कमी से परेशान हैं, परन्तु सरकार का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है।

मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में 8-8 घंटे तक किसान लाइन में लग रहे हैं पर यूरिया नहीं मिल रहा है। बाकी जिलों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जो भाजपा किसानों को आवश्यकता के समय बिजली, पानी, उर्वरक नहीं दे सकती है, वो चुनाव के समय किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार को वर्तमान समय में किसानों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

PC: sundayguardianlive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.