केंद्र की मोदी सरकार भी वोट चोरी की नींव पर टिकी है: Dotasra

Hanuman | Friday, 07 Nov 2025 08:40:00 AM
The Modi government at the Centre is also based on vote theft: Dotasra

जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव आयोग से इस संबंध में देश की जनता के सामने जवाब देने की मांग की है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में हैं, चुनाव आयोग को देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

 भाजपा ने वोट_चोरी के आधार पर कई राज्यों में सरकारें बनाई हैं, केंद्र की मोदी सरकार भी वोट चोरी की नींव पर टिकी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सबूतों के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जो खुलासे किए हैं, उसने भाजपा और चुनाव आयोग की असलियत को देश के सामने रख दिया है।

 सबूत सामने आने के बाद ये लोग बौखलाहट में बेतुके बयान दे रहे हैं, यह केवल लोकतंत्र की हत्या नहीं, बल्कि संविधान का गला घोंटने और जनता के अधिकारों का अपमान है।

वहीं डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंता का चुनाव जीत रही है। अंता की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, 2 साल पहले भाजपा के भ्रम में फंसने वाली जनता इनकी अंतर्कलह और अनदेखी को जानती है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.