Congress के इन तीन पूर्व दिग्गजों को मिली BJP की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, भजनलाल और राजे का भी है नाम

Hanuman | Monday, 02 Mar 2026 03:27:18 PM
These three former Congress stalwarts have been included in the BJP's state working committee, including Bhajan Lal and Raje

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व प्रदेशाध्यक्षों और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को भी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों के बाद कार्यसमिति में जगह दी है। कार्यसमिति में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी जगह मिली है। इसमें 20 महिलाओं को जगह दी गई है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने 154 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति में 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें कांग्रेस से आए तीन नेता भी शामिल हैं। प्रदेश कार्य समिति में प्रत्येक जिले को प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्रीय संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।

पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को भी मिली जगह
प्रदेश कार्यसमिति में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तीन नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे लालचंद कटारिया भी शामिल हैं, जिन्हें जयपुर शहर से विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को जयपुर शहर से ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के तौर शामिल किया गया है। धौलपुर से पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को भी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जगह दी गई है। उन पर एईएन-जेईएन से मारपीट का आरोपी लगा है। खबरों के अनुसार, जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। पहली बैठक में संगठन विस्तार के काम पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.