Vasundhara Raje का बड़ा बयान, कहा- हर इंसान के जीवन में कहीं न कहीं वनवास...

Hanuman | Friday, 29 Aug 2025 08:38:10 AM
Vasundhara Raje's big statement

जयपुर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया एक बार फिर से अपने बयानों काे लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अब उन्होंने धौलपुर में रामकथा के दौरान वनवास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इस संबंध में कई प्रकार के कयास भी लग रहे हैं।

खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम राजे ने रामकथा के दौरान कहा कि वनवास भगवान राम के जीवन का ही एक हिस्सा नहीं है, हर इंसान का वह एक हिस्सा है।उन्होंने इस कहा कि हर इंसान के जीवन में कहीं न कहीं वनवास आ ही जाता है, पर आता है तो जाता भी है।

यह हम सबको अपने मन में सोच लेना चाहिए। वसुंधरा राजे द्वारा रामकथा के दौरान धार्मिक अंदाज में दिए गए जटिल बयानों की सियासी हलकों में चर्चाएं हो रही हैं। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।  इन बयानों का वर्तमान राजनीतिक हालात से मेल खाने का संयोग भी है। हालांकि पूर्व सीएम ने यह भी साफ किया कि ये बयान भगवान राम के वनवास के बारे में है। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.