IND vs SA:  वनडे में लगातार 20वीं बार टॉस हारी भारतीय टीम, पहले बल्लेबाजी करने का मिला मौका

Hanuman | Wednesday, 03 Dec 2025 01:10:21 PM
IND vs SA: India loses the toss for the20th consecutive time in ODIs, will bat first

खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की  वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होने वाला है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत को वनडे में टॉस में लगातार 20वीं बार हार मिली है। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।

केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ये मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। मैच में एक बार फिर  क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, जो अभी शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की नजरें सीरीज में कमबैक करने पर टिकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन:  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

भारत प्लेइंग इलेवन:  यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाॅशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

PC:espncricinfo
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.