INDVSENG: यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, इन दिग्गजों कि लिस्ट में हुए शामिल

Samachar Jagat | Saturday, 03 Feb 2024 12:51:06 PM
INDVSENG: This special record was registered in the name of Yashasvi Jaiswal, included in the list of these greats.

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। आज इस मैच का दूसरा दिन है और आज यशस्वी जायसवाल ने दौहरा शतक लगाया है। बता दें की जायसवाल का टेस्ट करियर का यह पहला शतक है और उन्होंने 290 गेंद में 209 रन की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के लगाए और कई रिकॉर्ड भी बनाए।

बता दें की उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। यशस्वी भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे लेफ्ट हैंड बैटर बन गए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली, विनोद कांबली और गौतम गंभीर यह काम कर चुके है।

बता दें की गांगुली ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 239 रन बनाए थे। कांबली ने जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। गौतम गंभीर ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। वहीं अब जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 2024 में दोहरा शतक लगाकर ये कमाल किया है। 

PC- espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.