अब Dhoni और Kohli को इस टी20 टीम में मिली है जगह

Hanuman | Thursday, 29 Aug 2024 02:17:37 PM
Now Dhoni and Kohli have got a place in this T20 team

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग ने दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। दुनिया भर के क्रिकेटरों का इसमें खेलने का सपना होगा। अब टीमों द्वारा आईपीएल  के आगामी संस्करण की तैयारियों शुरू की जा चुकी हैं।

जल्द ही खिलाडिय़ों की नीलामी होगी। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी आईपीएल की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग का चयन किया है। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे क्रिकेटरों को जगह मिली है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अश्विन ने इस टीम में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल को जगह नहीं दी है। टीम की कप्तानी धोनी को दी गई है। वही रोहित और विराट को बतौर ओपनर टीम में जगह दी है। 

अश्विन की ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, सुनील नरेन, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.