खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक विश्व कीर्तिमान दर्ज है।

विराट कोहली के नाम गेंदबाजी में भी दर्ज है ये विश्व रिकॉर्ड, जानकर आप रह जाएंगे हैरान
साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट में शतक के साथ डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है।
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बतौर ओपनर पहले ही मैच की दोनों पारियों में दो शतक लगाने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।
इस क्रिकेटर के नाम है टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवाया। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में 19 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का विश्व कीर्तिमान तोड़ा।
हेटमेयर ने बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 15 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई इस सीरीज के 3 मैचों में 2 शतक और एक दोहरा शतक लगाया था।