IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने विश्वनाथ और अमरनाथ को छोड़ा पीछे, सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Hanuman | Monday, 30 Dec 2024 01:36:48 PM
Yashasvi Jaiswal left Vishwanath and Amarnath behind, missed out on breaking this record of Sachin

खेल डेस्क। यशस्वी जायसवाल (84 रन) की संघर्षपूर्ण पारी के बावजूद भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के मेलबर्न में खेले गए चौथे मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने अपनी 84 रन की पारी के दौरान एक बडा़ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

जायसवाल ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इतिहास में यह 10वां अर्धशतक लगाया। वहीं इस साल जायसवाल ने 12वीं बार 50 + स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने गुंडप्पा विश्वनाथ और मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 11-11 अर्धशतक लगाकर एक साल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में 13 अर्धशतक लगाए थे।

सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर एक साल में 12-12 बार ये उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि जायसवाल एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने से चूक गए। सचिन तेंदुलकर 2010 ने 1562 टेस्ट रन बनाएथे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने इस साल 1478 रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.