Rajasthan:13 सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद अशोक गहलोत ने बोल दी है ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Saturday, 27 Apr 2024 09:40:45 AM
Rajasthan: After completion of voting on 13 seats, Ashok Gehlot has said this big thing

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर मतदान हुआ है। पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलो ने कांग्रेस से जुड़े लोगों के लिए बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी अभियान में समर्पित भाव से लगे समस्त कांग्रेस परिवार को धन्यवाद।

साथ ही राजस्थान की सम्मानित जनता से मिले भरपूर सहयोग व आशीर्वाद का अभिनन्दन करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर न्याय की संकल्पना को साकार करते हुए सशक्त राजस्थान व हिंदुस्तान निर्माण करेंगे।राजस्थान में दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 13 सीटों के लिए कुल 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।

PC: abplive



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.