वहशी दरिंदा महिला के साथ 12 साल से कर रहा था बलात्कार और फिर एक दिन...

Samachar Jagat | Thursday, 11 Aug 2016 09:58:38 AM
Goth girl with vermin was raped 12 years and one day

भिवानी। देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन महिलाओं के साथ रेप, छेड़छाड़ और अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए नये और सख्त कानून ला रहीं हैं। लेकिन शायद हैवानों को कानून का कोई डर ही नहीं हैं इसलिए ही तो वो बेखौफ ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली घटना हरियाणा में घटित हुई हैं।

पहले बर्थडे के बहाने गर्लफ्रेंड को पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया..

जहां एक महिला ने यहां के बैंक कॉलोनी के एक युवक पर 12 साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि मामला रोहतक जिले का है तो जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस के पास केस भेजा गया है। महिला थाना में दी शिकायत में करीब 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रोहतक की रहने वाली है और फिलहाल रेवाड़ी में रहती है।

गुरू जी क्लास में देख रहे थे पोर्न मूवी और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

रोहतक के ही गांव फरमाणा का युवक उसे रोहतक में मिला। जिसने उसे धोखा दिया और उसके साथ पिछले 12 सालों तक दुष्कर्म किया। अब युवक भिवानी की बैंक कॉलोनी में रहने लगा है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। महिला ने बताया कि रोहतक से भिवानी की ओर आते समय रास्ते में एक होटल आता है। उसी होटल में उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

नाइजीरिया से इटली पहुंची महिलाओं के देह व्यापार में धकेले जाने का खतरा

जांच में सामने आया कि उक्त होटल सदर थाना रोहतक के तहत आता है। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में एसएचओ महिला थाना नन्ही देवी ने बताया कि महिला ने 2004 से उसके साथ दुष्कर्म करने, मारने की शिकायत की है। मामला रोहतक का है तो केस रोहतक पुलिस के पास भेजा गया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.