इन्टरनेट डेस्क। शादी हो या पार्टी गोल्डन कलर हमेशा से सदाबहार रहा हैं। गोल्डन कलर स्मार्ट लुक के साथ एलिगेंट भी बनाता हैं। गोल्डन तो अक्सर ज्वेलरी में शामिल होता ही हैं लेकिन अगर आप गोल्डन कलर को अपने परिधान, जूते, बैग्स, क्लच में शामिल भी करे तो यह आपको ग्लामरौस लुक देगा।
Ohhh Noo !! सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी ऑनस्क्रीन वाइफ रही इस एक्ट्रेस को किया सरेआम Kiss
– गोल्डन कलर ऐसा कलर है जो भीड़ में भी दिख जाता हैं। आप सुनहरे लटकन वाले क्लच को कैरी कर सकती हैं। यह आपके खूबसूरत भड़कीले लहंगे या कुर्ते के साथ अच्छा मैच करेगा।
– सुनहरी जूतियां, फुटवेयर या सुनहरे धागों की कढ़ाई वाली जूतियां आपके परिधान और लुक को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस रंग के फुटवेयर अधिकांश परिधानों पर जंचते हैं।
क्या आपको ऑफिस में नींद आती हैं तो पढ़िए इसे!
– कुंदन हार इस शादी के सीजन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यह आपको ग्लैमरस लुक देने के साथ ही आपके परिधानों के साथ भी खूब जंचेगा और आकर्षित करेगा।
– कुंदन और पोल्का से प्रेरित चूड़ा, कंगन, चूड़ियां आपको स्मार्ट लुक देंगे। भारतीय शैली के बैंगल्स पारंपरिक अवसरों पर पहने जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त होते हैं। इन्हें पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ पहनें, इसमें कोई शक नहीं कि आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।
– एक्ट्रेस भी अपने आपको एलिगेंट दिखाने के लिए परिधानों में गोल्डन का इस्तेमाल करती ही हैं, चाहे वो जूते में हो या फिर क्लच में। बहुत खूब लगता हैं।
जयपुर: जिसे भैय्या कहा उसने पहले दुष्कर्म किया और फिर ....