भूत-प्रेत के समस्या से छुटकारा पाना है तो जाएं इन मंदिरों में

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 07:00:01 AM
If the problem is to get rid of the ghosts in these temples

भारत में कई ऐसे मंदिर है जहां तांत्रिक अपनी विद्या का प्रदर्शन कर देवी-देवताओं को खुश करते हैं। इन मंदिरों में जहां एक ओर तांत्रिक तंत्र क्रियाओं का प्रयोग करते हैं, वहीं यहां भूत-पिशाचों की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं इन खास तांत्रिक मंदिरों के बारे में....

जानिए! क्यों पूजा-घर में नहीं लगानी चाहिए मृतकों की तस्वीर

कामाख्या मंदिर, असम :-

असम का कामाख्या मंदिर तांत्रिक गतिविधियों का गढ़ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस जगह पर देवी सती का योनि भाग गिरा था।

ज्वालामुखी मंदिर, हिमाचल प्रदेश :-

यह मंदिर अपने चमत्कार के साथ यहां होने वाली तांत्रिक क्रियाओं के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां एक कुण्ड है, जो देखने पर उबलता दिखाई देता है लेकिन छूने पर पानी ठंडा रहता है।

मेंहदीपुर बालाजी मंदिर, राजस्थान :-

यह मंदिर तांत्रिकों के अनुसार बहुत ही पवित्र मंदिर है। जिन लोगों पर प्रेत या आत्मा का साया पड़ जाता है वो यहां झाड़-फूंक के लिए आते है। यहां की बहुत मान्यता है। ये भी माना जाता है कि भूत-प्रेत से परेशान लोग यहां आकर ठीक हो जाते है।

पैसे को अपनी ओर खींचता है ये पौधा

एकलिंग जी मंदिर, राजस्थान :-

भगवान शिव को समर्पित एकलिंग जी मंदिर उदयपुर के पास है। यहां शिव की एक अनोखी और बेहद खूबसूरत चैमुखी मूर्ती है जो काले संगमरमर से बनी है। यहां पूरे साल तांत्रिकों का जमावड़ा लगा रहता है और शिवरात्रि का त्यौहार ज़ोरों-शोरों से मनाया जाता है।

काल भैरव मंदिर, मध्य प्रदेश :-

इस मंदिर में भैरव की श्याममुखी मूर्ति है। तांत्रिक क्रियाओं के लिए ये मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। देशभर से तांत्रिक और अघोरी सिद्धियों के लिए यहां आते है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

सभी परेशानियों का एक हल है गंगाजल का ये चमत्कारी उपाय

स्नोफाॅल का मजा लेना चाहते हैं तो जाएं इन जगहों पर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.