महाभारत : जिस घर में नहीं होता स्त्रियों का सम्मान, उस घर के बिगड़ते हैं सारे काम

Samachar Jagat | Monday, 30 Jan 2017 12:43:21 PM
Respect for women in mahabharat

महाभारत में स्त्रियों के संबंध में कुछ विशेष बातों का वर्णन किया गया है। ये बातें महाभारत के अनुशासन पर्व में तीरों की शैय्या पर लेटे हुए भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताई थीं। इनमें से कुछ बातें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। ये बातें इस प्रकार हैं-

सूरजकुंड मेले में दिखेगी झारखण्ड की संस्कृति की झलक

भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था कि जिस घर में स्त्रियों का अनादर होता है, वहां के सारे काम असफल हो जाते हैं। जिस कुल की बहू-बेटियों को दुःख मिलने के कारण शोक होता है, उस कुल का नाश हो जाता है। प्रसन्न रखकर पालन करने से स्त्री लक्ष्मी का स्वरूप बन जाती हैं।

पितामाह भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया कि स्त्रियां नाराज होकर जिन घरों को श्राप दे देती हैं, वे नष्ट हो जाते हैं।

अगर बच्चा रात को अकेले सोने से डरता है तो करें ये उपाय

भीष्म पितामाह के अनुसार, यदि स्त्री की मनोकामना पूरी न की जाए, वह पुरुष को प्रसन्न नहीं कर सकती। इसलिए स्त्रियों का सदा सत्कार और प्यार करना चाहिए।

जहां स्त्रियों का आदर होता है, वहां देवता प्रसन्न होकर निवास करते हैं। स्त्रियां ही घर की लक्ष्मी हैं। पुरुष को उनका भलीभांति सत्कार करना चाहिए।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

सभी परेशानियों का एक हल है गंगाजल का ये चमत्कारी उपाय

पैसे को अपनी ओर खींचता है ये पौधा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.