जानिए! क्यों तीन रंग बदलने वाला ये शिवमंदिर कुंवारों के लिए है खास

Samachar Jagat | Friday, 24 Feb 2017 07:34:01 AM
Why these three opalescent Temple is special for singles

वैसे तो पूरे भारत मे अचलेश्वर महादेव के नाम से कई मंदिर है पर आज हम बात कर रहे है राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के बारे मे। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है यहां स्थित शिवलिंग दिन मे तीन बार रंग बदलता है। सुबह शिवलिंग का रंग लाल रहता है, दोपहर को केसरिया रंग का हो जाता है, और जैसे-जैसे शाम होती है शिवलिंग का रंग सांवला हो जाता है।

जब नवग्रह डालते हैं व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव तो वह हो जाता है इन बीमारियों का शिकार

ऐसा क्यों होता है इसका किसी के पास जवाब नहीं है। भगवान अचलेश्वर महादेव का यह मंदिर हजारों साल पुराना है। इस शिवलिंग कि एक और अनोखी बात यह है कि इस शिवलिंग के छोर का आज तक पता नहीं चला है। कहते है बहुत समय पहले भक्तों ने यह जानने के लिए कि यह शिवलिंग जमीं मे कितना गड़ा है, इसकी खुदाई की, पर काफी गहराई तक खोदने के बाद भी उन्हे इसके छोर का पता नहीं चला।

इस एक मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का हल

इस चमत्कारी शिवलिंग के विषय में मान्यता है कि जो भी कुंवारा लड़का या लड़की यहां आकर मन्नत मांगते हैं उनकी जल्द ही शादी हो जाती है। शिवजी की कृपा से लड़कियों को मनचाहा वर भी मिल जाता है।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.